Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने 4 करोड़ 67 लाख की नल-जल योजनाओं और गौशालाओं का किया भूमिपूजन

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सांची विधानसभा क्षेत्र के दीवानगंज में सांची ब्लॉक की 11 पंचायतों की तीन करोड़ 26 लाख रूपए लागत की नल-जल योजनाओं का भूमिपूजन किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि इन नल-जल योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों की पेयजल की समस्या हल होगी और उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। 


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा जिन नल-जल योजनाओं का भूमिपूजन किया। उनमें सदालतपुर पंचायत में 6.78 लाख रूपए, वनखेड़ी में 19.80 लाख रूपए, उर्देन में 18.24 लाख रूपए, ब्यावरा में 17.49 लाख रूपए, तिजालपुर में 28.85 लाख रूपए, खोहा में 42.16 लाख रूपए, दीवानगंज में 20.97 लाख रूपए, सरचंपा में 49.91 लाख रूपए, मेढ़की में 48.41 लाख रूपए, जमुनिया में 49.16 लाख रूपए तथा आमखेड़ा पंचायत में 24.64 लाख रूपए लागत की नल-जल योजना शामिल है।


गौशालाओं का किया भूमिपूजन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा सांची विकासखण्ड के ग्राम कचनारिया, भरतीपुर तथा गीदड़गढ़ में बनने वाली गौशालाओं का भूमिपूजन किया। इनमें कचनारिया में 27 लाख 62 हजार रूपए, भरतीपुर में 37 लाख 85 हजार रूपए, गीदड़गढ़ में 37 लाख 85 हजार रूपए तथा ग्राम सेमरा में 37 लाख 85 हजार रूपए की लागत से गौशाला का निर्माण किया जाएगा।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि 43.40 करोड़ रूपए की लागत से रायसेन से चिकलोद मार्ग तथा 55.60 करोड़ रूपए की लागत से गढ़ी से अहमदपुर मार्ग बनाया जाएगा। इनसे कई गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। रायसेन नगर के मुख्य मार्ग को 51 करोड़ रूपए की लागत से फोरलेन बनाया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.