Type Here to Get Search Results !

सी.एम.हेल्पलाईन प्रकरणों में लापरवाही

छह अधिकारियों की रोकी जा सकती हैं दो-दो वेतनवृद्धि


कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतों के समय सीमा में निराकरण नहीं करने वाले पांच अधिकारियों की दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने का नोटिस दिया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा प्रति सप्ताह जनता को सरकार द्वारा दी गई समस्त सेवाओं की समीक्षा की जाती है। 

कलेक्टर द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि उक्त अधिकारियों द्वारा दिए गए कर्तव्यों के पालन में लगातार लापरवाही और उदासीनता बरती जा रही   है। पत्र में उल्लेख है कि उक्त कर्मियों का यह कृत्य  लोक सेवक के पद के अपेक्षित आचरण के विपरीत और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। कलेक्टर ने इन अधिकारियों से सात दिन में जवाब तलब करते हुए कहा है कि क्यों न असंचयी प्रभाव से दो- दो वेतन वृद्धियां रोकी जाएं। 

जिन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है उनमें उपायुक्त सहकारिता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोलार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार शहर वृत्त, उप संचालक कृषि कल्याण विभाग और सहायक आयुक्त अनुसूचित एवं आदिम जाति कल्याण विभाग, भोपाल शामिल   हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.