Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले प्रशासनिक सेवा के अधिकारी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से आग्रह किया कि छिंदवाड़ा में एस.डी.एम. श्री सी.पी. पटेल पर किए गए हमले में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्हें आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा भी प्रदान की जाए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ए.डी.एम. और एस.डी.एम. को सशस्त्र गार्ड एवं समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट के लिए गार्ड की व्यवस्था की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना के विरोध में 19 से 21 सितम्बर तक हड़ताल अवधि का सामूहिक अवकाश प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रशासनिक सेवा और कार्यपालक मजिस्ट्रेट का दायित्व निभा रहे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.