Type Here to Get Search Results !

गिरदावरी एप में उद्यानिकी फसलों का पूर्ण रकबा शामिल करने के निर्देश

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इंदौर जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये है‍ कि वे राज्य स्तरीय गिरदावरी ऐप में उद्यानिकी फसलों को पूर्ण रकबा शामिल करवाये। इस एप में कम से कम 1/4 एकड़ को उद्यानिकी फसलों के लिये शामिल करते हुए उद्यानिकी फसल का नाम, उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल एवं द्विफसलों का क्षेत्रफल संशोधित करवाये। इस कार्य में विकासखंड स्तरीय उद्यानिकी मैदानी अमले से वरिष्ट उद्यान विकास अधिकारी एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी का सहयोग ले।
   बताया गया कि वर्ष 2019-20 में उद्यानिकी फसलों का कुल क्षेत्रफल (द्वितीय अनुसार) 20.91 लाख हेक्टेयर है। कुल उद्यानिकी फसलों का उत्पादन 308.34 लाख मेट्रिक टन है। जबकि प्रदेश में राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी एप के माध्यम से वर्तमान में वर्ष 2019-20 में कुल उद्यानिकी रकबा 5.99 लाख हेक्टर दर्शाया गया है। प्रदेश में राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी एप के माध्यम से एकत्र आंकड़ों में उद्यानिकी फसलों की सही एवं पूर्ण जानकारी परिलक्षित नहीं ही पा रही है। गिरदावरी एप हेतु राजस्व विभाग के निर्धारित फार्म के कॉलम में विशेष उद्यानिकी फसलों का नाम नहीं होने से राजस्व अमले द्वारा कृषि फसलों का ही रकबा शामिल किया जाता है। सभवतः राजस्व अमले द्वारा उद्यानिकी फसलों को छोड दिया जाता है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.