Type Here to Get Search Results !

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो में पेयजल संबंधी समस्याओ के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, कंट्रोल रूम का नंबर 07574-253119

  कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड होशंगाबाद द्वारा जिले में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल व्यवस्था की निगरानी व पेयजल संबंधी प्राप्त शिकायतो के तत्काल निराकरण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07574-253119 है। कंट्रोल रूम प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक क्रियाशील रहेगा। जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो के ग्रामीण जन पेयजल संबंधी समस्या कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यालयीन समय में कंट्रोल रूम प्रभारी सुश्री क्षमा दुबे मो.नं. 9109528939, सहायक एमएल सराठे 9981955186 तथा प्रात: 8 बजे से 2 बजे तक एसके सक्सेना 9826467328 एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक शिवकुमार दुबे 6263252933 के मोबाइल नंबर पर भी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
    कार्यपालन यंत्री ने बताया है कि विकासखंड होशंगाबाद एवं केसला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग मो.जैनुल मो.नं. 9540550105, विकासखंड सिवनीमालवा के लिए केएन नीमिया 9827240736, विकासखंड पिपरिया/बनखेड़ी के लिए केजी माहेश्वरी 9425125851 एवं विकासखंड सोहागपुर/बाबई क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोग डीआर सुनहरे मो.नं. 9893327918 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण हेतु ग्रामीणजन विकासखंड होशंगाबाद के लिए आरके शर्मा 7773851930 एवं केएन नीमिया 9827240736, विकासखंड केसला के लिए अनिल शर्मा  9827344718, विकासखंड सिवनीमालवा के लिए मयूरेश मालवीय 9977231227, विकासखंड पिपरिया/बनखेड़ी के लिए रवि केलवा 9977776750, विकासखंड सोहागपुर के लिए दर्शन सिंह धुर्वे 7869989507 एवं विकासखंड बाबई के लिए एचसी साहू मो.नं. 9981306544 को अधिकृत किया गया है।
    कार्यपालन यंत्री ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो के लोगो से कहा है कि वे उक्त अधिकारियों के मोबाईल नंबर अथवा कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष नंबर पर पेयजल समस्या संबंधी जैसे हेंडपंप खराब होने आदि की शिकायत दर्ज करा सकते हैं ताकि पेयजल संबंधी समस्याओ का त्वरित निराकरण हो सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.