Type Here to Get Search Results !

आत्मनिर्भर ग्रामीण मध्यप्रदेश के लिए नीति बनेगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांची में 292 करोड़ से अधिक के कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल, जंगल, जमीन और पशुधन को मिलाकर ग्रामीण आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए जल्द ही नीति बनाई जाएगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों और नागरिकों को आश्वस्त किया कि उन्हें उनकी क्षति की भरपाई की जाएगी तथा जिनके मकान तहस-नहस हुए हैं उन्हें पहले जैसे घर बनाने के लिए लगभग दो लाख रूपए की राशि विभिन्न मदों से उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रायसेन जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान पर सांची विधानसभा क्षेत्र के 292.28 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ रायसेन पहुंची। 


   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछली सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। उन्हें ना ही कभी प्राकृतिक आपदा में राहत दी और ना ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि दिलाई। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि 18 सितम्बर को दिन में 12 बजे वे 20 लाख किसानों के खाते में 4600 करोड़ रूपए की फसल बीमा राशि डालेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने फसल बीमा की किस्त ही नहीं भरी थी। हमने दोनों किस्त भरकर पहले 3000 करोड़ रूपए दिए और अब 4600 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की सरकार है और रायसेन सहित प्रदेश में गरीब की थाली, कभी न रहे खाली की अवधारणा के साथ 16 सितम्बर को रायसेन जिले के 76 हजार और प्रदेश के 37 लाख गरीबों को एक रूपए किलो राशन उपलब्ध कराएगी। 

   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब रायसेन भी किसी जिले से पीछे नहीं रहेगा। रायसेन में इंजीनियरिंग कॉलेज, पशु चिकित्सा में डिप्लोमा जैसे संस्थान तो खुलेंगे ही, गैरतगंज में स्टेडियम भी बनेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुरानी सरकार ने संबल, महिला सशक्तिकरण और विद्यार्थियों के कल्याण की जितनी योजनाएं बंद की थी, हमने फिर से उन्हें शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को विपत्ति के समय संबल योजना से मदद मिलेगी, तो होनहार विद्यार्थियों को पहले जैसे लैपटॉप भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार सबकी सुनने वाली सरकार है और विकास के मामले में तो जहां चाह वहां राह। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 23 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 70 लाख रूपए से अधिक राशि के हितलाभ से लाभान्वित किया। 

   कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि जिस तपस्या के बाद मैंने कांग्रेस की सत्ता खत्म की थी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उसी तपस्या से सरकार चलाकर प्रदेश के जनजन का भला करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो परिश्रम की पराकाष्ठा करते है, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी चाहे प्रदेश की सरकार हो या केंद्र की सरकार विकास कार्यो में भेदभाव नही करती है, हमारा संकल्प सबका साथ और सबका विकास है। उन्होंने आमजनों का आव्हान किया कि वे सरकार को अपना भरपूर समर्थन दें।

   इससे पहले लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि जिस तपस्या के बाद मैंने कांग्रेस की सत्ता खत्म की थी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उसी तपस्या से सरकार चलाकर प्रदेश के जनजन का भला करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो परिश्रम की पराकाष्ठा करते है, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी चाहे प्रदेश की सरकार हो या केंद्र की सरकार विकास कार्यो में भेदभाव नही करती है, हमारा संकल्प सबका साथ और सबका विकास है। उन्होंने आमजनों का आव्हान किया कि वे सरकार को अपना भरपूर समर्थन दे। इससे पहले लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने इस क्षेत्र के विकास के सारे काम स्वीकृत करते हुए कहा की विकास के लिए धन की कमी नही आने दूंगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार तथा पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.