Type Here to Get Search Results !

आत्मनिर्भर ग्रामीण मध्यप्रदेश के लिए नीति बनेगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांची में 292 करोड़ से अधिक के कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया










      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल, जंगल, जमीन और पशुधन को मिलाकर ग्रामीण आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए जल्द ही नीति बनाई जाएगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों और नागरिकों को आश्वस्त किया कि उन्हें उनकी क्षति की भरपाई की जाएगी तथा जिनके मकान तहस-नहस हुए हैं उन्हें पहले जैसे घर बनाने के लिए लगभग दो लाख रूपए की राशि विभिन्न मदों से उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रायसेन जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान पर सांची विधानसभा क्षेत्र के 292.28 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ रायसेन पहुंची।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछली सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। उन्हें ना ही कभी प्राकृतिक आपदा में राहत दी और ना ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि दिलाई। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि 18 सितम्बर को दिन में 12 बजे वे 20 लाख किसानों के खाते में 4600 करोड़ रूपए की फसल बीमा राशि डालेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने फसल बीमा की किस्त ही नहीं भरी थी। हमने दोनों किस्त भरकर पहले 3000 करोड़ रूपए दिए और अब 4600 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की सरकार है और रायसेन सहित प्रदेश में गरीब की थाली, कभी न रहे खाली की अवधारणा के साथ 16 सितम्बर को रायसेन जिले के 76 हजार और प्रदेश के 37 लाख गरीबों को एक रूपए किलो राशन उपलब्ध कराएगी।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब रायसेन भी किसी जिले से पीछे नहीं रहेगा। रायसेन में इंजीनियरिंग कॉलेज, पशु चिकित्सा में डिप्लोमा जैसे संस्थान तो खुलेंगे ही, गैरतगंज में स्टेडियम भी बनेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुरानी सरकार ने संबल, महिला सशक्तिकरण और विद्यार्थियों के कल्याण की जितनी योजनाएं बंद की थी, हमने फिर से उन्हें शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को विपत्ति के समय संबल योजना से मदद मिलेगी, तो होनहार विद्यार्थियों को पहले जैसे लैपटॉप भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार सबकी सुनने वाली सरकार है और विकास के मामले में तो जहां चाह वहां राह। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 23 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 70 लाख रूपए से अधिक राशि के हितलाभ से लाभान्वित किया।
    कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि जिस तपस्या के बाद मैंने कांग्रेस की सत्ता खत्म की थी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उसी तपस्या से सरकार चलाकर प्रदेश के जनजन का भला करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो परिश्रम की पराकाष्ठा करते है, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी चाहे प्रदेश की सरकार हो या केंद्र की सरकार विकास कार्यो में भेदभाव नही करती है, हमारा संकल्प सबका साथ और सबका विकास है। उन्होंने आमजनों का आव्हान किया कि वे सरकार को अपना भरपूर समर्थन दें।
    इससे पहले लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि जिस तपस्या के बाद मैंने कांग्रेस की सत्ता खत्म की थी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उसी तपस्या से सरकार चलाकर प्रदेश के जनजन का भला करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो परिश्रम की पराकाष्ठा करते है, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी चाहे प्रदेश की सरकार हो या केंद्र की सरकार विकास कार्यो में भेदभाव नही करती है, हमारा संकल्प सबका साथ और सबका विकास है। उन्होंने आमजनों का आव्हान किया कि वे सरकार को अपना भरपूर समर्थन दे। इससे पहले लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने इस क्षेत्र के विकास के सारे काम स्वीकृत करते हुए कहा की विकास के लिए धन की कमी नही आने दूंगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह तथा जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने भी संबोधित किया।

247 करोड़ 42 लाख रूपए के 14 कार्यो का किया भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रायसेन में 247 करोड़ 42 लाख रूपए लागत के 14  विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। गैरतगंज तहसील के हिनोतिया तालाब का 63.06 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, रायसेन तहसील के रायसेन तिराहा (गोपालपुर तिराहा) से जेल पठारी मार्ग 31.60 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, रायसेन तहसील के दरगाह से रायसेन तिराहा मार्ग टूलेन सड़क से फौरलेन सड़क फुटपाथ मिडियम लाईनिंग सहित 19.88 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, गैरतगंज तहसील के मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजनांतर्गत कार्य 14.12 करोड़ रूपए का भूमिपूजन तथा गैरतगंज तहसील के खोडी टेकापार तालाब का 13.47 करोड़ का भूमिपूजन किया।  
    इसके साथ ही रायसेन तहसील के रायसेन-सागर रोड (खण्डेरा) से सांचेत संगरामपुर-खनपुरा रोड का 6.87 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, रायसेन तहसील के ग्राम पंचायत सेमरा से केमखेडी (घोडा चौक) से कालीटोर (ग्राम पंचायत शाहपुर भरतीपुर) का मार्ग निर्माण 6.63 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, रायसेन तहसील के पीपलखेडी बेराज का 2.81 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, गैरतगंज तहसील के भूलनटोला से बावलिया इमलिया मार्ग का 2.33 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, टी-10 सांचेत से हकीमखेड़ी पड़र रोड 0.07 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, गैरतगंज तहसील के रायसेन सागर रोड से जुझारपुर मार्ग का 0.06 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, गैरतगंज तहसील के किशनपुर से तरावली-बनियाखेडी मार्ग का 0.04 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, गैरतगंज तहसील के सब स्टेशन रजपुरा का 02 करोड़ रूपए का भूमिपूजन, रायसेन से चिकलोद मार्ग 43.40 करोड़ रूपए का भूमिपूजन तथा गढ़ी से अहमदपुर मार्ग 55.60 करोड़ रूपए का भूमिपूजन किया।

44.46 करोड़ रूपए लागत के 05 कार्यो का किया लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में 44.46 करोड़ रूपए की लागत के 05 विकास कार्यो का लोकार्पण किया। गैरतगंज नगर परिषद के तहत 14.12 करोड़ रूपए की मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना कार्य, गैरतगंज तहसील महलपुर पाठा ब्लाक में 01 करोड़ रूपए लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का तथा गैरतगंज तहसील के रजपुरा ब्लाक में 01 करोड़ रूपए लागत से निर्मित शासकीय हई स्कूल भवन का लोकार्पण किया। इसी प्रकार गैरतगंज तहसील के समानपुर ब्लाक में 88 लाख रूपए की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का तथा रायसेन में 27.46 करोड़ रूपए की लागत के आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 70 लाख रूपए से अधिक राशि के हितलाभ से किया लाभान्वित

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत राईस मिल के लिए श्रीमती वासुधा शर्मा को 25 लाख रूपए का ऋण स्वीकृति पत्र तथा श्रीमती रानी चौहान को सेंटरिंग कार्य के लिए आठ लाख रूपए का ऋण प्रदान किया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग के तहत अस्पृश्यता निवारणार्थ अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत श्री हरीश सिंह परिहार तथा श्रीमती सोनाली राजौदिया को दो लाख रूपए राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित आचार्य विद्या सागर गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत श्री हेमन्त विश्वकर्मा तथा श्री राकेश मालवीय को डेयरी के लिए मार्जिन मनी अनुदान स्वरूप डेढ़-डेढ़ लाख रूपए की राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड वितरण योजना से किया लाभान्वित

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड वितरण योजना के तहत श्री रामकिशन भोई निवासी ग्राम सिरसोदा को दो लाख रूपए तथा श्री मोहन किशोर लोधी निवासी मानपुर को एक लाख रूपए का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता हितलाभ योजना के तहत श्रीमती राधा बाई/स्व. श्री नरेन्द्र सिंह तथा श्रीमती सविता बाई/स्व. श्री अशोक कुमार को बीस-बीस हजार रूपए राशि स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत ई-प्रमाण पत्र वितरित

    मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कु. गुनगुन, कु. आयांशी, कु. देविका तथा कु हर्षिता को 1.18 लाख रूपए राशि के लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा महालक्ष्मी समूह ग्राम भटिया टोला कटसारी तथा नारी शक्ति समूह खामखेड़ा मेढ़की को तीन-तीन लाख रूपए एसएचजी बैंक लिंकेज का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत कु. इन्द्र कुमारी निवासी ग्राम माखनी तथा विनीता बाई निवासी बर्रूखार को चार-चार लाख रूपए अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि वितरित

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत बाढ़ से कच्चा मकान पूर्ण छतिग्रस्त हो जाने पर धोबाखेड़ी निवासी श्री वीरेन्द्र प्रसाद को एक लाख एक हजार रूपए तथा बागोद निवासी श्री मूलचंद को एक लाख एक हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार कु. निकिता की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके परिजन श्रीमती हीरोबाई निवासी केवटी को चार लाख रूपए, श्री हर्ष जाट की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके परिजन श्री महेन्द्र सिंह जाट निवासी वीदपुरा को चार लाख रूपए तथा श्री देवेन्द्र विश्वकर्मा की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके परिजन श्रीमती निर्मला बाई निवासी सांची को चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया।

यह थे उपस्थित

    कार्यक्रम में सांसद श्री रमाकांत भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता किरार, सांची जनपद अध्यक्ष श्री एस मुनियन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री जमना सेन, युवा भाजपा नेता श्री मुदित शेजवार, कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव, एसपी श्रीमती मोनिका शुक्ला सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.