Type Here to Get Search Results !

प्रकृति वंदन के साथ किया पौधारोपण

    राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ बड़वानी टीम द्वारा प्रकृति पूजन के साथ-साथ पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम हिन्दू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन व पर्यावरण गतिविधि द्वारा संयुक्त रूप से प्रकृति वंदन के लिए आयोजित किया गया था।। इसका समर्थन करते हुए स्थानीय राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की टीम द्वारा एनवीडीए कॉलोनी में वृक्ष पूजन के साथ साथ पौधा रोपण भी किया गया।
    मानवाधिकार संघ मानव सेवा को समर्पित एक संगठन है जो पीड़ित, असहाय लोगों की सेवा करने को सदा तत्पर है। समाज सेवा के साथ साथ पर्यवारण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम श्रीवास्तव व प्रदेशाध्यक्ष पिंकी गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़वानी जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने समस्त टीम का आभार माना। इस अवसर पर बड़वानी टीम के समस्त सदस्य उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.