Type Here to Get Search Results !

इंदौर में 60 वर्ष से अधिक आयु के 10 बुजुर्गों सहित 41 मरीजों ने किया कोरोना को परास्त "राहत भरी खबर"

कोरोना बीमारी पर विजय हासिल करने वालों में 6 साल के बालक सहित 84 साल के बुजुर्ग भी


       इंदौर में कोरोना बीमारी के इलाज के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य इंतजामों के फलस्वरुप अच्छे परिणाम मिल रहे है। इंदौर में हर आयु वर्ग के मरीज कोरोना को परास्त कर रहे है। मरीजों को स्वस्थ कर उन्हें अस्पताल से घर भेजने का सिलसिला प्रतिदिन जारी है। इस सिलसिले में इंदौर में आज अरविंदों अस्पताल से 41 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें सबसे कम आयु का 6 वर्ष का बालक भी है। साथ ही 60 वर्ष आयु के 10 बुजुर्ग भी है। इनमें सबसे अधिक आयु के 84 वर्ष के एक बुजुर्ग भी है। कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी को कुछ दिनों के इलाज के पश्चात परास्त करने वाले आज डिस्चार्ज हुये मरीजों ने अस्पताल से विजयी भाव से विदाई ली। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। कोरोना मरीजों को स्वस्थ कर प्रति दिन डिस्चार्ज किया जा रहा है। इलाज और उन्हें दी जा रही सुविधाओं से मरीजों में संतुष्टि है। स्वस्थ होने के बाद प्रसन्न होकर घरों की ओर लौट रहे है। अस्पताल से सभी मरीज खुशी जाहिर करते हुये अपने घरों की ओर रवाना हुये। उन्होंने इलाज में मदद करने वाले डाक्टरों, नर्सों, अन्य स्टॉफ आदि को धन्यवाद दिया। शासन-प्रशासन का भी आभार माना।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा तीन अगस्त 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 5 हजार 662 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी एक हजार 753 हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक एक लाख 43 हजार 535 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 7 हजार 735 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 320 की मृत्यु हुई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.