Type Here to Get Search Results !

ग्वालियर में मंगलवार को 105 नमूनों की जांच निगेटिव आईं

नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 105 नमूनों की जांच सोमवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल एक हजार 373 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 1071 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है।  92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 203 नमूनों की जांच आना अभी शेष है।
ग्वालियर में कुल 7 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। एक पॉजिटिव मरीज का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।
    कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 6 हजार 832 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 3 हजार 689 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 2 हजार 228 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। मंगलवार को 119 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.