अब तक लगभग 2609 कृषकों के गेहूं का हुआ उपार्जन
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रबि विवरण वर्ष में शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त 68 खरीदी केंद्रों में प्रारंभ है। जिले में अब तक 2609 कृषकों का 75088.23 क्विंटल गेहूं खरीदी केंद्र में उपार्जित हुआ है। दी गई जानकारी अनुसार जिले में पूर्व में 67 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए थे। इनमें घनौरिया खरीदी केन्द्र महिला एवं सहायता केन्द्र द्वारा उपार्जन केन्द्र शामिल है। इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार एक नवीन उपार्जन केन्द्र स्थापित किया गया। जिसमें राजमाता स्व-सहायता समूह ग्राम मुहाल कॉलोनी द्वारा मुहाल कॉलोनी में उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। |