Type Here to Get Search Results !

सियासी संकट के बीच जानिए पोते का बर्थडे मना रहे थे दिग्विजय सिंह और जयवर्धन

मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के नेता को अपने परिवार के साथ समय बिताने का वक्त मिला. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस राजनीतिक आपाधापी के बीच अपने पोते का जन्मदिन सेलिब्रेट किया


नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार  पर संकट गहराता दिख रहा है. इस दौरान कांग्रेस के नेता लगातार सरकार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. जिसके लिए कांग्रेस के कई नेता वहां जमे हुए हैं. इस संकट को सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान लगातार प्रयास कर रहा है. वहीं, कांग्रेस के 2 दिग्गज नेता इस संकट को सुलझाने के लिए भोपाल पहुंचने वाले हैं. इस राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने परिवार के साथ समय बिताया. दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह  ने अपने पोते का जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इसकी जानकारी उनके बेटे और कमलनाथ सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह   ने अपने एक ट्वीट में दी.


बेटे के साथ दिख रहे हैं दिग्विजय सिंह


जयवर्धन ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश की सभी राजनीतिक गतिविधियों के अलावा आज मेरे बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ समय निकाला गया. इस फोटो में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बेटे और पोते के साथ दिख रहे हैं.


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.