Type Here to Get Search Results !

सिरोंज एवं लटेरी निकाय के वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को नगरपालिका परिषद सिरोंज एवं नगर परिषद लटेरी के नगर परिषद के वार्डो हेतु आरक्षण प्रक्रिया नवीन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह, शहरी विकास अभिकरण की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आरती यादव के अलावा दोनो निकायों के आमजन मौजूद थे।
    नगरपालिका परिषद सिरोंज के 21 वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया के उपरांत उपलब्ध कराई गई सूची अनुसार वार्ड क्रमांक एक ओबीसी (महिला), वार्ड क्रमांक दो अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक तीन अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक चार ओबीसी, वार्ड क्रमांक पांच अनारक्षित, वार्ड छह ओबीसी (महिला), वार्ड सात अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक आठ अनारक्षित (महिला), अनारक्षित वार्ड क्रमशः नौ, दस, 11 एवं 12 तथा 13 शामिल है। वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 15 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 16 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 17 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 दोनो अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 20 अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 21 ओबीसी (महिला) हेतु आरक्षित हुआ है।
नगर परिषद लटेरी
    लटेरी नगर परिषद के कुल 15 वार्डो की आरक्षण उपरांत प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक एक ओबीसी (महिला), वार्ड क्रं दो अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक तीन अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक चार ओबीसी (महिला), वार्ड क्रमांक पांच अनारक्षित, वार्ड क्रमांक छह अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक सात अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक आठ अनारक्षित, वार्ड क्रमांक नौ अनारक्षित (महिला),,वार्ड क्रमांक दस ओबीसी, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 13 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित (महिला),  और वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित हुआ है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.