Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस ने कोलार पर जलाया भाजपा का पुतला लगाए मुर्दाबाद के नारे

 


भोपाल। भाजपा द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास को लेकर कोलार कांग्रेस द्वारा 13 मार्च दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे ललिता नगर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए



 


कांग्रेस ग्रामीण भोपाल के अध्यक्ष श्री अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के षड़यंत्र से कांग्रेस विधायकों को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा है मगर हमे कांग्रेस के विधायकों पर पूरा विश्वास है कि जब वे भाजपा के बंधक से मुक्त होंगे तो सारी सचाई मध्यप्रदेश की जनता के सामने रखेंगे



जिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुखलाल ठाकुर ने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को कांग्रेस पार्टी से हमेशा सम्मान मिलता आया है मगर अपने निज स्वार्थ के लिए वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है जिसका आक्रोश कांग्रेस के हर कार्यकर्ता में है


वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सिंह मीना ने कार्यकर्ताओ को बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी कांग्रेस पार्टी ने लगातार 17 वर्षो तक कई पदों पर रखा और कभी भी उनका मान सम्मान नही गिरने दिया कई बार वे लोकसभा से सांसद रहे राज्यसभा सांसद रहे हर बार उन्हें 50 से अधिक विधायक के टिकिट दिए जाते थे वर्तमान में कमलनाथ सरकार में उनके 6 मंत्री है और कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद भी पद भी दिया जा रहा था मगर वे उनके निजी स्वार्थ के भाजपा में केंद्रीय मंत्री पद के लिए वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जिसका आज कोलार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया


इस मौके पर अनिल बिट्टू शर्मा, रामराज तिवारी, चम्पालाल मीना, मनोज मिश्रा, बहादुर सिंह तोमर, सुखदेव हुदल, जयपाल सिंह ठाकुर, उमाकांत तिवारी, उमेश यादव, मीना दांगी, दीपिका राणा, लक्ष्मण ठाकुर, माखन मीना, अजय बैरागी, सुभाष सिंह, मनोज इंगले, राजवीर राजपूत, ओमप्रकाश मालवीय, गगन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद हुए



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.