Type Here to Get Search Results !

जड़वासाकला की महिलाओं ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सें भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी


    रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम जड़वासाकला की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से भेंट की और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।


ग्रामीण महिला-पुरुषों द्वारा कलेक्टर को देश की ख्यात नारियों के चित्रों के साथ कलेक्टर को उनका चित्र भी बड़े फ्रेम में भेंट किया। इस दौरान आई हुई महिलाओं पेमाबाई, वर्दीबाई, राजू भाई पाटीदार, कृष्ण पाटीदार, अनुसूया पाटीदार, सज्जनबाई पाटीदार, रेखाबाई तथा हरिनारायण पाटीदार इत्यादि ने बताया कि उनके गांव में जैविक खेती का अलख जगाया गया है। सभी किसानों द्वारा अपनी भूमि के एक चौथाई हिस्से में जैविक खेती करना शुरू कर दिया हैं। आगे चलकर जैविक खेती का रकबा धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। कलेक्टर द्वारा भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.