Type Here to Get Search Results !

युवा मण्डल विकास सम्मेलन का हुआ आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर के तत्तावधान में एवं ब्रजराज नेहरू युवा मण्डल पडवार के सहयोग से विकासखंड लवकुशनगर के ग्राम छठीबम्होरी में युवा मण्डल विकास सम्मेलन का आज आयोजन किया गया।


जिसमें लवकुशनगर विकासखंड के 30 मण्डलों के 80 युवा महिला मण्डल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 लखन सिंह रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सम्मानित अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। जिला युवा समन्वयक अरविंद सिंह यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि युवा अपने गांव में मण्डल बनायें एवं मण्डल बनाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनों तक पहुंचायें। उन्होेंने कहा कि मण्डल ग्रामीण विकास के लिये एक सशक्त माध्यम है।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा लखन सिंह ने कहा कि हम जागरूक होकर बीमारियों से बचें एवं स्वस्थ रहकर समाज के विकास में सहयोग प्रदान करें। प्राचार्य एन.आर. प्रजापति ने छा़त्रों को कठिन परिश्रम एवं मेहनत के साथ कार्य कर लक्ष्य प्राप्ति की बात कही। एडवोकेट रामप्रताप पटेल ने निम्न एवं कमजोर वर्ग के लिए न्यायालीन योजना की जानकारी दी। उपस्थित अन्य अतिथियों ने स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओं बेटी पढाओं एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिक्षक बृजेन्द्र बाजपेयी ने मंच संचालन किया। अंत में पूर्व राष्ट्रीय सेवाकर्मी कृष्ण बिहारी त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में स्वंयसेवक देवेन्द्र मिश्रा, संजय त्रिवेदी एवं उदय प्रताप राज और राधे कुशवाहा ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.