Type Here to Get Search Results !

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रजापति के प्रयास से गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र को मिली विकास की नई दिशा

अनेक विकास कार्य स्वीकृत


गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री एनपी प्रजापति के विशेष प्रयासों से लगातार विकास कार्यो को नई दिशा और दशा दी जा रही है। पिछले एक वर्ष में कई विकास कार्यो को स्वीकृत और प्रारंभ कराने के बाद अब गोटेगांव नगर के लिए करोड़ों की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति श्री प्रजापति के प्रयासों से मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ  के निर्देश पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धन सिंह के आदेश पर  प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  ने जारी की है। इस राशि से विभिन्न नालियों, सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण, सौन्दर्यीकरण के अलावा तालाब सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। साथ ही विद्युत खंबो को व्यवस्थित कर नए विद्युत पोल भी लगाए जायेंगे।
   इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास के प्रमुख अभियंता श्री सुरेश सेजकर ने नगरपालिका परिषद गोटेगांव के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो के लिए 27 करोड़ 28 लाख 26 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र नगरपालिका गोटेगांव को देते हुए शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई करने को कहा है। इस राशि से गोटेगांव में इस राशि से कार्य क्रमांक 1. सुभाष ब्रिज से अहमना नाला ब्रिज तक सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 12 करोड. 77 लाख 37 हजार रूपए, कार्य क्रमांक 2 के अंतर्गत बगतला तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 5 करोड.10 लाख 88 हजार रूपए, कार्य क्रमांक 3 के तहत फुहारा चौक से लेकर झौंतेश्वर रोड तक सौन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य के लिए 3 करोड. 46 लाख 48 हजार रूपए, एवं  विकास कार्यो की इसी श्रृंखला में कार्य क्रमांक 4 में शंकराचार्य कॉलोनी कामथ वार्ड एवं नेहरू वार्ड में सीसी रोड, आरसीसी नाली निर्माण के साथ विद्युत पोल का कार्य कराने हेतु 83 लाख 2 हजार रूपए, कार्य क्रमांक 5 में माफीदार कॉलोनी में सीसी रोड, आरसीसी नाली निर्माण के साथ विद्युत पोल का कार्य 1 करोड़ 48 लाख 14  हजार  रूपए,  कार्य क्रमांक 6 के अंतर्गत भगत सिंह वार्ड में सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़  72 लाख 49 हजार रूपए तथा कार्य क्रमांक 7 के तहत हरदौल वार्ड में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 89 लाख 88 हजार  रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। इसके अलावा गोटेगांव के सौन्दर्यीकरण और समुचित नगर विकास के लिए अन्य कार्य भी होंगे। गोटेगांव नगर के लिए विभिन्न कार्यो के लिए 27 करोड़ 28 लाख 26 हजार की राशि स्वीकृत कराने पर विभिन्न संगठनों,जनप्रतिनिधियों एवं विकास कार्यो में रूचि रखने वाले विकासप्रिय नागरिकों, आमजनो ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, विधानसभा अध्यक्ष श्री एनपी प्रजापति एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.