Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय विद्यालय मलाजखंड में स्काउट और गाइड के चिंतन दिवस का हुआ आयोजन--वालाघाट


दिनांक 22 फरवरी 2020 को केन्द्रीय विद्यालय मलान्जखंडपरिसर में स्काउट और गाइड के बच्चों द्वारा लार्ड बेडेन पावेल का जन्म दिन चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में सभी स्काउट और गाइड ने भाग लिया। जिसमें बच्चों को पैट्रोल प्रकिया, बी.पी.सिक्स. व्यायाम अभ्यास, स्काउट ध्वज शिष्टाचार का अभ्यास करवाया गया। गाइड के छात्राओं ने देश हमारी दौलत है गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कब बुलबुल के बच्चों द्वारा मोगली नृत्य प्रस्तुत किया गया।
     कार्यक्रम में स्काउट के बच्चो ने देश भक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। जिसका सन्देश ईश्वर एक है था। बुलबुल गीत बुलबुल आई प्यार का सन्देश लाई की शानदार प्रस्तुति की गई। बच्चों को विभिन्न गांठो की और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई। बच्चों ने विद्यालय परिसर में भी सफाई के लिए श्रमदान किया। जिसमें विद्यालय के स्काउट मास्टर्स महेंद्रसिंह टेकाम और श्रीमती मंजू विश्वकर्मा ने विशेष योगदान दिया।
     विद्यालय प्राचार्य श्री अमित दाहिया ने अपने उद्बोदन में बच्चों को प्रोत्साहित किया और स्काउट और गाइड आन्दोलन का महत्व बताया और उन्होंने बच्चों के भविष्य की सुखद परिकल्पना के लिए  आशिर्वचन दिया। कार्यक्रम के अंत में स्काउट आन्दोलन का महत्त्व बताते हुए स्काउट मास्टर श्री मोरेश्वर बिसेन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.