Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर द्वारा सोहागपुर विधायक की अनुशंसा एवं मनरेगा के सहयोजन से 15 कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी

विधानसभा क्षेत्र सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह द्वारा अनुशंसित 15 कार्य के लिए कलेक्टर धनंजय सिंह ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। कलेक्टर द्वारा संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि 31 मार्च 2020 तक पूर्ण करावे।
    कार्यालय कलेक्टर जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बाबई ग्राम पंचायत रजौन में विनोद के घर से परसराम के घर तक बर्रामोहल्ला में सीसीरोड निर्माण के लिए कुल 1 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है जिसमें विधायक निधि से 1 लाख 50 हजार रूपए तथा शेष राशि 35 हजार रूपए मनरेगा सहयोजन से, ग्राम पंचायत चपलासर में मेन रोड से टप्पर कालोनी तक कुल 1 लाख 84 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 1 लाख 50 हजार व शेष राशि 34 हजार मनरेगा सहयोजन से, इसी ग्राम में मेन रोड बालाभेंट कमल के घर से रतिराम के घर तक रोड निर्माण के लिए कुल 1 लाख 84 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 1 लाख 50 हजार व शेष राशि 34 हजार मनरेगा सहयोजन से, इसी ग्राम में मेन रोड से अहीर मोहल्ले तक रोड निर्माण के लिए कुल 1 लाख 84 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 1 लाख 50 हजार व शेष राशि 34 हजार मनरेगा सहयोजना की शामिल है। ग्राम पंचायत नया चुरना में खेल ग्राउंड के पास सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए कुल 5 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 3 लाख व शेष राशि 2 लाख 47 हजार मनरेगा सहयोजन से, इसी ग्राम पंचायत के ग्राम घोडानार में मातामाई के पास सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए भी कुल 5 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 3 लाख व शेष राशि 2 लाख 47 हजार मनरेगा सहयोजन से, इसी ग्राम पंचायत के ग्राम बदकछार में खेड़ापति मंदिर के सामने सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए कुल 3 लाख 7 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 2 लाख व शेष राशि 1 लाख 7 हजार मनरेगा सहयोजन से, इसी ग्राम पंचायत के ग्राम रोरीघाट में इंदल सिंह के घर के बाजू में सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए कुल 5 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 3 लाख व शेष राशि 2 लाख 47 हजार मनरेगा सहयोजन से, ग्राम पंचायत चूरना में सामूदायिक मंगल भवन के बाजू में सार्वजनिक भवन निर्माण कुल 5 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 3 लाख व शेष राशि 2 लाख 47 हजार मनरेगा सहयोजन से, इसी ग्राम पंचायत के ग्राम साकोट में सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए कुल 3 लाख 7 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 2 लाख व शेष राशि 1 लाख 7 हजार मनरेगा सहयोजन से, इसी ग्राम पंचायत के ग्राम मालनी में स्कूल के पास सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए कुल 6 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 4 लाख व शेष राशि 2 लाख 88 हजार मनरेगा सहयोजन से, ग्राम पंचायत नयाधांई के ग्राम नयाजाम में स्कूल के पास सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए कुल 5 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 3 लाख व शेष राशि 2 लाख 47 हजार मनरेगा सहयोजन से, इसी ग्राम पंचायत के ग्राम काकड़ी में शाला भवन के पास सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए कुल 5 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 3 लाख व शेष राशि 2 लाख 47 हजार मनरेगा सहयोजन से, ग्राम पंचायत झालौन में पंचायत भवन से संजय मालवीय के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए कुल 2 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति में से विधायक निधि से 2 लाख व शेष राशि 2 लाख व 79 हजार मनरेगा सहयोजन की स्वीकृति शामिल है। कलेक्टर ने कार्य एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत एवं नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत बाबई को निर्देशित किया है कि वे उपरोक्त कार्य समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण कराने के लिए निर्माण कार्य की सतत निगरानी करे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.