Type Here to Get Search Results !

जौरा उप चुनाव के लिये जिला स्तर पर स्टेंडिंग कमेटी का गठन

विधानसभा उप निर्वाचन 2020 जौरा के आगामी उप निर्वाचन 2020 निकट भविष्य में संभावित है। उप चुनाव संबंधित विभिन्न गतिविधियां जैसे- निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण, निर्वाचन का संचालन, आदर्श आचार संहिता आदि पर राजनैतिक दलों का सहयोग प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका दास होंगीं संयोजक के रूप में उप जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे।


राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि

    अध्यक्ष इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी सदस्य, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सदस्य, अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी सदस्य, सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सदस्य, सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी सदस्य, प्रतिनिधि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सदस्य प्रतिनिधि सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी सदस्य के रूप में रहेंगे।
    इसी प्रकार शासकीय अधिकारियों में सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 04 जौरा, उप संचालक लोक अभियोजक, संयुक्त संचालक जनसम्पर्क विभाग और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग कमेटी के सदस्य रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.