Type Here to Get Search Results !

बिना चीरा-टांका (एन.एस.व्ही.) पद्धति से सहज हो जाता है पुरूष नसबंदी ऑपरेशन

पुरूषों की नसबंदी के लिए बिना चीरा-टांका की ऑपरेशन विधि एक सहज एवं सरल विधि है। इसमें ऑपरेशन कराने पर पुरूष को क्षतिपूर्ति के रूप में दो हजार रूपये एवं प्रेरक को प्रोत्साहन स्वरूप 300 रूपये दिए जाते हैं।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया ने बताया कि बिना चीरा-टांका पद्धति में पुरूष में एक छोटी सी शल्य क्रिया करके उस नली को काट दिया अथवा बांध दिया जाता है जिसमें शुक्राणु रहते हैं। यह बहुत ही सरल व सुविधाजनक विधि है, जिसे प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा कुछ ही मिनटों में संपन्न किया जाता है। यह ऑपरेशन किसी भी समय किया जा सकता है। यह बहुत प्रभावी विधि है। इसमें यौन क्षमता व भावना पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
   किसी भी अन्य शल्य क्रिया की तरह इसमें भी कुछ छोटी सी समस्याएं आ सकती हैं, जैसे संक्रमण, सूजन या अंडकोष की थैली (स्क्रोटम) में दर्द का होना। यह स्थाई साधन है व रिवर्स होना बहुत ही मुश्किल है, अतः संबंधित व्यक्ति यह सुनिश्चित कर लें कि यह उसके लिए सही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.